फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 7692 किसानों के 137.49 करोड़ रुपये गेहूं और 2269 किसानों के 29.35 करोड़ रुपये सरसों का भुगतान अटका

Sun, 20 Apr 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
19jjrp12- झज्जर। शहर झज्जर की अनाज मंडी से फसल का उठान करते हुए श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों से फसल का उठान कर रही गाड़ियों के ऑनलाइन नहीं होने के कारण किसानों की पेमेंट अटकी हुई है। फसल के उठान के लिए गाड़ियों के ऑनलाइन होने और फसल के गोदामों में पहुंचने के करीब 72 घंटे के बाद किसानों की पेमेंट खातों में पहुंचाई जाएगी। वहीं अभी करीब 137.49 करोड़ रुपये की राशि गेहूं की फसल और करीब 29.35 करोड़ रुपये सरसों की फसल का भुगतान होना बाकी है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में फसल लेकर पहुंचे किसानों की फसल की पेमेंट नहीं आने से किसानों को परेशानियों का सामना करना करना पड़ रहा है। किसान लगातार मंडियों में आढ़तियों के पास पहुंचकर फसल की पेमेंट नहीं आने को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं। जबकि सरकार की तरफ से फसल खरीद के 72 घंटे में फसलों की पेमेंट करने की बात कही गई थी। जिले में हैफेड और वेयरहाउस की तरफ सरसों की फसल की खरीद की जा रही है। हैफेड की तरफ से 6162 किसानों की 124916.9 क्विंटल फसल पर 75.50 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान होना है, जिसमें से 5037 किसानों की 102019.3 क्विंटल फसल का 61.65 करोड की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा 13.85 करोड़ का भुगतान बाकी है। वहीं एचएसडब्ल्यूसी की तरफ से 6150 किसानों की 134238.9 क्विंटल फसल पर 81.05 करोड़ रुपये की राशि थी, इसमें से 4917 किसानों की 108594 क्विंटल फसल का 65.55 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है जबकि 15.5 करोड़ रुपये का भुगतान अभी होना बाकी है।
हैफेड, वेयरहाउस और खाद्य व आपूर्ति विभाग कर रहे खरीद
जिले में हैफेड, वेयरहाउस और खाद्य व आपूर्ति विभाग की तरफ से गेहूं की फसल की खरीद की जा रही है। हैफेड की तरफ से 4965 किसानों की 334019 क्विंटल फसल पर 83.73 करोड़ की राशि थी, जिसमें से 2012 किसानों की 139030 क्विंटल फसल का 34.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 48.88 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। इसी प्रकार एचएसडब्ल्यूसी की तरफ से 2668 किसानाें की 193868.5 क्विंटल फसल पर 48.59 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जाना है, जिसमें से 1187 किसानों की 84753 क्विंटल फसल का 21.24 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है जबकि 27.35 करोड़ रुपये का भुगतान बचा है। खाद्य व आपूर्ति विभाग की तरफ से 5802 किसानों की 437489.5 क्विंटल फसल पर 109.65 करोड़ रुपये की राशि का भुगता किया जाना है, जिसमें से 2544 किसानों की 193057.5 क्विंटल फसल का 48.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है जबकि 61.26 करोड़ रुपये का भुगतान होना बाकी है।
विज्ञापन




शहर झज्जर की अनाज मंडी में 90 प्रतिशत किसानों की फसल का भुगतान किया जा चुका है। वहीं गाड़ियों के ऑनलाइन नहीं होने से किसानों की फसल का भुगतान करने में परेशानी आ रही है। इसका समाधान किया जा चुका है। वहीं अब सभी उठान वाली गाड़ियों के ऑनलाइन गेट पास काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

- अजय बैनीवाल, मैनेजर, वेयर हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें