फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लखनऊ के दंपति के साथ गोरखधाम ट्रेन में चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले बुजुर्ग दंपति के साथ चोरी की वारदात हो गई। दंपति को घटना का पता घर जाकर बैग चेक करने पर चला चला। इसके बाद उन्होंने रोहतक जीआरपी थाना को सूचना दी। रोहतक जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसकी जानकारी बहादुरगढ़ जीआरपी को दी। जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सत्यानंद मिश्र और उनकी पत्नी लखनऊ से रोहतक जा रहे थे। ट्रेन संख्या 12555 के कोच नंबर-3 में बर्थ नंबर 9 में सफर के दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति उनकी कोच में चढ़ गए और उनकी सीट के पास बैठ गए। सत्यानंद मिश्र के अनुसार, एक व्यक्ति ने बैग के पास पानी गिरा दिया और कहा कि बैग गीला हो जाएगा, इसे ऊपर रख दूं।
उनमें से एक व्यक्ति ऊपरी बर्थ पर बैठा था। आशंका है कि उसी ने बैग से पर्स निकाल लिया। पर्स में 3 तोले सोने की चैन, दो जोड़े चांदी की पायल और 25 हजार नकद रखे थे। इसका पता घर पहुंचकर जब बैग चेक किया तब चला।
विज्ञापन



मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर उन्हें पकड़ा जाएगा। -सत्यप्रकाश, इंस्पेक्टर, जीआरपी थाना प्रभारी, बहादुरगढ़। संवाद
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें