फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेडियम की मरम्मत में बजट कम, दुकानदारों पर संकट

Wed, 18 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम की दुकानों के दुकानदारों पर अचानक संकट आ गया है। एसडीएम झज्जर ने दुकानदाराें के सामने स्टेडियम की मरम्मत व गार्ड रखने के लिए बजट की कमी होने के चलते दुकान खाली करने या फिर किराए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसके बाद दुकानदारों ने दो से तीन दिन के समय की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के छिक्कारा चौक के पास महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से 20 दुकानें बनाई गई है जिनको किराए पर दुकानदारों को दिया गया है। मौजूदा समय में दुकानदारों की तरफ से अलग-अलग करीबन छह हजार से 6500 रुपये किराया दिया जा रहा है।
अब स्टेडियम की मरम्मत में बजट कम होने के चलते दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एसडीएम की तरफ से इन सभी दुकानदारों को बैठक में बुलाया गया। इस दौरान बैठक में जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुकानदार शिवशंकर ने बताया कि बैठक में एसडीएम ने खेल स्टेडियम की मरम्मत में बजट की कमी के चलते दुकानें खाली करने या किराया बढ़ाने की बात कही है। दुकानें खाली होने के बाद दोबारा से बोली लगाई जाएगी। करीब सात से आठ साल पहले स्टेडियम में दुकानें खोली गई थी। वह पिछले करीब दो से तीन वर्षों से इस दुकान से अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में वह दुकानों का छह हजार से 6500 रुपये किराया देते हैं। अब किराया बढ़ाया गया तो करीब 12 हजार तक पहुंच जाएगा इस कारण उन पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। उन्होंने सात से आठ हजार रुपये किराया करने की मांग एसडीएम के सामने रखी है।

उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने दुकानें ली हैं तक से वह हर वर्ष 10 प्रतिशत इंक्रीमेंट दे रहे हैं। दुकानदार हरीश ने बताया कि मंगलवार की बैठक के बाद उन्होंने एसडीएम से दो से तीन का समय मांगा है ताकि सभी दुकानदार इसको लेकर सोच विचार कर सकें। इसके बाद दोबारा से बैठक कर की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा। वहीं, एसडीएम ने भी इस मामले को लेकर जिला उपायुक्त से बात करने की बात कही है। इस दौरान एसडीएम से मिलने के लिए बैठक में दुकानदार तरुण, हेमंत व बब्बल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें