फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने घर से भाग की शादी, रातभर रहे सेफ हाउस, सुबह दोनों की राहें अलग

Thu, 14 Jul 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती और एक युवक ने घर से भागकर मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। लड़की को परिजनों से जान का खतरा लगा तो दोनों एसपी के पास सुरक्षा मांगने पहुंचे।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़ा मंगलवार रात को पुलिस लाइन के सेफ हाउस में रहा, बुधवार को कोर्ट में बंद कमरे में बयान हुए और इसके बाद युवती अपने घर तो लड़का अपने घर चला गया। दोनों के विवाह पर अभी संशय बरकरार है।

युवक खेती बाड़ी का काम करता है। वह अक्सर किसी काम से हेली मंडी जाता था। वहां एक शिक्षण संस्थान में जिले की युवती भी पढ़ने आती थी।

पिछले तीन चार महीने के दौरान युवक युवती के बीच प्रेम हो गया और मामला घर से भागकर प्रेम विवाह करने तक पहुंच गया। युवती बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ती है। बताते हैं कि मंगलवार को युवक व युवती दोनों ही घर से भाग गए और दिल्ली के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
इस बीच युवती को अपने पिता व भाई से जान का खतरा हुआ। दोनों मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और शादी के कागजात पेश कर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने दोनों को सेफ हाउस ले जाने के निर्देश दिए।

रात को दोनों को पुलिस पीसीआर की सुरक्षा में पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस में भेज दिया। रात को प्रेमी जोड़े को कड़ी सुरक्षा में सेफ हाउस में रखा गया। सुबह पुलिस ने दोनों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया।

बंद कमरे में बयान, लड़की गई घर
कुलाना चौकी पुलिस ने प्रेम विवाह के मामले में युवक-युवती को बयान के लिए सेशन कोर्ट में पेश किया। इस बीच लड़की के परिजन भी कोर्ट पहुंच गए।

युवक के कुछ साथी भी यहां थे। जज ने बंद कमरे में युवती के बयान दर्ज किए। इसके बाद युवती प्रेमी को कोर्ट में ही छोड़कर अपने पिता के साथ घर गांव पाटौदा चली गई। दोनों के प्रेम विवाह का क्या हुआ, इस बारे में अभी न तो पुलिस कुछ कह रही है और न ही दोनों के परिजन। प्रेम विवाह पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन


युवक-युवती ने कल घर से भाग कर दिल्ली में प्रेम विवाह किया था। दोनों को रात को सुरक्षा के लिए सेफ हाउस में रखा गया। युवती ने जज के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं। फिलहाल वह कोर्ट के आदेश पर अपने परिजनों के साथ गई है। दोनों की शादी के बारे में कुछ नहीं बता सकते। राजकुमार, जांच अधिकारी कुलाना चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें