फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम सच्चाई के पुजारी थे : दिनेश कौशिक

विज्ञापन
-फोटो 63 : भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 स्थित गौरी शंकर मंदिर में अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन ब्रह्म समाज सेवा समिति की ओर से किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य तौर पर भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने शिरकत की। दिनेश कौशिक ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। दिनेश कौशिक ने उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह भगवान परशुराम के उन उच्च आदर्शों का अनुसरण करें जिनके लिए भगवान परशुराम पैदा हुए और बाद में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला व साथ ही उनकी दी हुई शिक्षाओं पर सभी को चलने के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शक्ति के पुंज होने के साथ-साथ दया एवं करुणा के सागर भी थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सच्चाई के पुजारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें