राहगीरों को लूटने की फिराक में बैठे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके सिर पर कर्जा था और इसे उतारने के लिए वह राहगीरों को लूटने आए थे।
लूट के पैसे से वे महंगे मोबाइल फोन भी लेते। पुलिस ने उनके पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड आदि हथियार बरामद किए हैं। शहर पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदरपुर बाईपास के पास एक होटल के पीछे कुछ युवक संदिग्ध हालत में बैठे हैं। वह आने जाने वालों को लूटने की फिराक मे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और वहां मौजूद चार युवकों को दबोच लिया। उनकी पहचान अमित निवासी भदानी, सूरज व चिंपू निवासी बेरी और पुनीत निवासी समसपुर माजरा के तौर पर हुई।
पहले भी हैं केस दर्ज
मुनेश ने बताया कि पुनीत पर हत्या के प्रयास, हत्या, शस्त्र अधिनियम आदि के 6 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह 40 दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। उसने जेल से बाहर आने के कुछ दिन बाद ही फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी। गिरफ्तार एक अन्य युवक चिंपू पर भी चोरी आदि के दो केस पहले से दर्ज हैं।
पुनीत दो रिमांड पर
पुलिस ने चारो आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद एक आरोपी पुनीत को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा तीन आरोपियों अमित, चिंपू व सूरज को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
फोटो-09