फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ाना में युवक की आंख में गोली मारी, मौत

Fri, 08 Jan 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढ़ाना में बुधवार की रात धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात घर के पास गली में अंजाम दी गई। हत्यारे कौन थे, कैसे आए, इस बारे में किसी को पता नहीं चल सका। गुस्साए परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार की सुबह गांव में मातनहेल-साल्हावास रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन, समझाबुझा कर आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया। बाद में शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन




 परिजनों के अनुसार गांव ढ़ाना (ढ़ाणीवास) निवासी धर्मेंद्र उर्फ धौलिया बुधवार रात को किसी काम से गांव में गया था। रात सवा 9 बजे के करीब वह घर लौट रहा था। घर के पास गली में ही अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी दाईं आंख पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को वारदात का पता चला। वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हत्यारे फरार हो चुके थे। गोली चलने की आवाज के साथ ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। परिजनों ने जब तक धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाना चाहा, तब तक उसकी सांसें रुक चुकी थी। सूचना के बाद रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। रात को ही मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


आधे घंटे जाम से वाहनों की लगी कतार
धर्मेंद्र की हत्या की वारदात के बाद वीरवार की सुबह ग्रामीण बिफर पड़े। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार की सुबह मातनहेल-साल्हावास रोड को गांव में ही जाम कर दिया गया। जाम के चलते वाहन दोनों तरफ फंस कर रहे गए। जाम की सूचना के बाद साल्हावास थाना प्रभारी अशोक दहिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीण इस पर करीब आधे घंटे बाद जाम खोलने पर राजी हो गए। बाद में ग्रामीण शव के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उसके पिता राज सिंह के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन



बोले परिजन, नहीं है किसी से दुश्मनी
धर्मेंद्र की हत्या को लेकर परिजन खुद उहापोह में हैं। पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिता राज सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बेटे को किसने और क्यों गोली मारी, इसका कोई पता उनको नहीं है। गोली मारने वाले कितने थे और कहां फरार हुए, इस बारे में भी कोई जानकारी परिजन नहीं दे पाए हैं। धर्मेंद्र पढ़ रहा था और नौकरी के लिए विभिन्न विभागों में आवेदन कर रहा था। पिता राज सिंह खेती बाड़ी का काम करते हैं। दो भाईयों में वह छोटा था ओर अभी शादी नहीं हुई थी।


वर्जन-
धर्मेंद्र के आंख पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे पैदल आए थे। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की बातों से लग रहा है कि पुलिस मामले की तय तक पहुंच चुकी है और एक-दो दिन में शातिर बदमाशों को पकड़ने में कामयाब हो सकती है।
विज्ञापन

अशोक दहिया, साल्हावास थाना प्रभारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें