फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मवीरों को नमन, दिन रात ड्यूटी कर दे रहे हैं सुरक्षा कवच

विज्ञापन
ाजेश। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बेरी। लॉक डाउन के दौरान जहां लोग घरों में रहकर कोरोना वायरस से बचाव कर रहे हैं वहीं पुलिसकर्मी अपनी और परिवार की जान की परवाह किए बिना लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रहे हैं और आने जाने वाले लोगों को नकेल कस रहे हैं। पुलिस कर्मियों की तरफ से लगातार की जा रही ड्यूटी सराहनीय काम है। बेरी के शिव चौक, मेन बाजार, देवी मंदिर वाली गली और कस्बे में लगातार गश्त लगा रहे इन पुलिस कर्मियों की हालात से अवगत करवा रहे हैं। कैसे व अपनी ड्यूटी के दौरान काम कर रहे हैं और अपने परिवार को संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

-----
बेरी के शिव चौक पर सुबह से ड्यूटी कर रहे एएसआई राकेश कुमार ने कहा कि मुश्किल की घड़ी में पुलिस की ड्यूटी करके प्रयास किया जा रहा है कि अनावश्यक लोग घरों से बाहर न निकलें। परिवार के सदस्य चिंतित जरूर हैं, लेकिन उन्हें पता है कि हम पुलिस में हैं तो यह तो सहना होगा। इसलिए हम आपकी सुरक्षा के लिए हैं। आप घर में रहिए।
------
कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें भी घर में इस बात के लिए कहा जाता है कि अपना ध्यान रखें। लेकिन जब हमें लोगों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी दी गई है तो वह पहले है। परिवार को भी खुद को भी और लोगों को भी सैनिटाइज रखने का प्रयास करते हुए ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

--------
हेड कांस्टेबल विजेंद्र कुमार कहते है कि यह ऐसा दौर है, जिसमें हम सभी को सचेत रहना होगा। पुलिस केवल चालान करने के लिए चौकों पर नहीं है। बल्कि आप सबकी सुरक्षा के लिए है। इसलिए बेवजह न घूमिए। पुलिस कार्रवाई से तो बचेंगे ही, साथ में आप अपने परिवार को व खुद को सुरक्षित रखेंगे।
------
होमगार्ड पवन का कहना है कि यह काफी सख्त ड्यूटी है। हर आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही हे। कागजात जांचे जा रहे हैं। लेकिन आला अधिकारियों के मार्गदर्शन से ड्यूटी कर रहे है। आप भी सुरक्षित रहिए, ताकि देश सुरक्षित रहे।
------
कांस्टेबल राजेश का कहना है कि कोरोना से लड़ाई में पूरा देश एकजुट होकर डटकर खड़ा है। इस समय हमारा भी परीक्षा का दौर चल रहा है। इसमें हम क्यों पीछे रहें। हम पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी दे रहे हैं। ड्यूटी के दौरान आमजन से अपील भी की जा रही है कि जरूरी काम हो तो घरों से निकले नही तो अपने घरों पर रहें। अपने परिजनों को भी घरों पर रहने की सलाह दें।
------
बेरी शहर चौकी इंचार्ज सुंदरपाल का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा पूरे भारत को 21 दिन के लॉकडाउन के बाद बेरी शहर में लगातार चौकी की टीम पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी निभा रही है। यही हमारा दायित्व है, ड्यूटी के दौरान सुबह से शाम तक कई तरह के लोग मिलते हैं। जिनसे संक्रमण का भय रहता है। लेकिन अपना व लोगों का ध्यान रखते हुए काम कर रहे है। लोगों से बार-बार पुलिस की टीम द्वारा अपील की जाती है कि अपने घरों में रहे। बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेषतौर पर ख्याल रखे।

राकेश।- फोटो : Jhjhar

सुंदरपाल- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें