पिछले 15 सालों से बहादुरगढ़ विधानसभा की चौधर गांव लोवाखुर्द के पास ही है। इस गांव ने विधानसभा को दो विधायक दिए हैं जिन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई है। सही मायने में बहादुरगढ़ के गांव लोवाखुर्द से ही हलके की राजनीति चलती आई है।
लगातार दो बार विधायक रहे हैं राजेंद्र जून
गांव लोवाखुर्द के रहने वाले कांग्रेस पार्टी से लगातार दो बार 2005-2009 में विधायक बने राजेंद्र जून ने भी बहादुरगढ़ हलके के विकास में भूमिका निभाई है। 2005 में राजेंद्र जून में इनेलो से विधायक प्रत्याशी नफे सिंह को 5100 वोटों से मात देकर पहली बार विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 2009 में कांग्रेस ने दोबारा से राजेंद्र जून पर भरोसा दिखाया और टिकट दिया। पार्टी के भरोसे का कायम रखते हुए 2009 में भी राजेंद्र जून ने नफे सिंह को एक बड़े अंतर 19352 वोटों से मात देकर लगातार दूसरी बार बहादुरगढ़ की विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया था।
गांव लोवाखुर्द से ही हैं निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी नरेश कौशिक
देखा जाए तो पिछले तीन विधानसभा चुनाव से गांव लोवा खुर्द राजनीतिक गलियारों में चर्चा में बना रहा है। फिर चुनाव चाहे लोकसभा, विधानसभा का हो। 2014 में निवर्तमान विधायक नरेश कौशिक ने बहादुरगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी की। भारतीय जनता पार्टी ने नरेश कौशिक पर भरोसा दिखाकर पार्टी से टिकट दिया। पार्टी के इस भरोसे पर नरेश कौशिक खरे उतरे और उन्होंने 2009 में कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे राजेंद्र जून को 4882 वोटों से मात देकर विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया था। उसी क्रम में दोबारा से निवर्तमान विधायक पर भरोसा दिखाकर टिकट दिया है।
कुछ इस तरह से रहे हैं पिछले विधानसभा चुनाव
2005 विधानसभा चुनवा
पार्टी प्रत्याशी वोट
कांग्रेस राजेंद्र सिंह जून 41304
इनेलो नफे सिंह राठी 36204
5100 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून ने हासिल की थी जीत
2009 विधानसभा चुनाव
पार्टी प्रत्याशी वोट
कांग्रेस राजेंद्र सिंह जून 38641
इनेलो नफे सिंह राठी 19289
19352 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून ने हासिल की थी जीत
2014 विधानसभा चुनाव
पार्टी प्रत्याशी वोट
कांग्रेस राजेंद्र सिंह जून 33459
भाजपा नरेश कौशिक 38341
4882 वोट से भाजपा प्रत्याशी नरेश कौशिक ने हासिल की थी जीत