फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में थम गई सड़क पर जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गो भक्तों द्वारा पिछले दो दिनों से जिले में लगभग एक दर्जन जगह सड़क पर लगाए गए जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आलम यह है कि जो जहां पर है, वहीं पर फंसकर रह गया है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई-कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।

छोटे वाहन तो जैसे-तैसे गांवों के बीच में होकर निकल रहे हैं, लेकिन जाम में फंसे ट्रक और अन्य वाहनों के चालक सिर्फ जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें सड़कों पर लगी हुई है और शहर के बाहरी रास्तों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

ग्रामीणों द्वारा अब अपरोच रोड को भी बंद कर दिया गया है, जिसके कारण परेशानी और अधिक बढ़ गई है। वहीं, जिले में कई जगह रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीण केवल जरूरतमंद लोगों को ही निकलने दे रहे हैं।
ग्रामीण कर रहे वाहन चालकों की सेवा

वाहन चालक सतबीर, प्रहलाद सिंह, संजय और रमेश का कहना है कि शनिवार दोपहर दो बजे से जाम में फंसे हुए हैं, परेशानी बहुत हो रही है।

लेकिन यहां पर खाने-पीने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं है। ग्रामीणों ने खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की हुई है। ग्रामीण स्वयं आकर खाना आकर दे जाते हैं और दिन में दो-तीन बार चाय भी भिजवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो सिर्फ जाम खुलने का इंतजार ही है।
विज्ञापन

खेतों के रास्तों से लोग निकले गंतव्य की ओर

जाम लगा होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई-कई किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ा। प्रमुख रास्ते बंद होने के चलते लोगों ने खेतों की ओर रुख किया और वहां से अपने गंतव्यों तक पहुंचने की कोशिश की।
अब खुद लगाएंगे ठीकरा पहरा

गांव याकूबपुर में जाम स्थल पर जब भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा तो ग्रामीणों का कहना था कि मर जाएंगे लेकिन, भागेंगे नहीं।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी जब गो तस्करी का मामला हुआ तब एसपी ने पुख्ता व्यवस्था का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके दो दिन बाद फिर वारदात हो गई। उन्होंने कहा कि अब गांवों में ठीकरी पहरा लगाएंगे और गोवंश की रक्षा करेंगे।
300 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई

एसपी बलबीर सिंह ने कहा कि गो हत्या और गो तस्करी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने जो मांगे की हैं उसी के अनुसार पुलिस मुस्तैद की गई है।

खखाना से लेकर पूरे बादली क्षेत्र में तीन सौ पुलिस कर्मियों को नाकों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा केएमपी पर पैदल पुलिस गश्त करने के लिए तैनात की गई है।

उन्होंने बताया कि इस पूरे क्षेत्र को अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता व चौकसी बढ़ा दी गई है और भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो इसके लिए पूरी निगरानी की जाएगी।


इन गांवों में लगा है जाम
कलोई
याकूबपुर
बादली में झज्जर बाईपास
गुड़गांव बाईपास
बहादुरगढ़ बाईपास
पेलपा बाईपास
गुभाना
माजरी
पाहसोर
जहांगीरपुर
मांडोठी चौक

इन गांवों में खुल गया जाम
रोहद
धौड़
तलाव
दुल्हेड़ा
डाबोदा
मांडोठी में ड्रेन पर
एसपी के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर

झज्जर-फरूखनगर मार्ग पर गांव याकूबपुर में लगे जाम को खुलवाने के लिए एसपी बलबीर सिंह, एडीसी जगदीश शर्मा और एसडीएम डॉ. सतेंद्र दूहन मौके पर पहुंचे।

एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है। ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हो इसके लिए वे पूरे क्षेत्र को छावनी बना देंगे।

उन्होंने कहा कि जिले से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग करके ही वाहन को आगे जाने दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि जैसा दर्द आपको है, वैसा दर्द हमें भी है।

हमारे अंदर भी संवेदना है, लेकिन आम आदमी को परेशान नहीं करना चाहिए। जाम लगने से आमजन का काफी परेशानी हो रही है, इस बात को समझते हुए जाम खोल देना चाहिए, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

किसी को परेशान करना उद्देश्य नहीं : संत गोपाल दास

गो भक्त संत गोपाल दास का कहना है कि हमारा उद्देश्य गो माता को न्याय दिलाना है न कि आमजन को परेशान करना। उन्होंने कहा कि जब तक आईजी स्तर के अधिकारी आकर आश्वासन नहीं देते हैं, तब तक जाम निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों, महिलाओं और मरीजों को नहीं रोका जाएगा

जाम लगाकर बैठे गो रक्षा समिति के सदस्यों ने बताया कि किसी तरह के जान माल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और न ही महिलाओं, परीक्षार्थियों और मरीजों के वाहनों को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ गो माता को न्याय दिलाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें