फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लेपर्ड क्रिकेट अकादमी ने 46 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लेपर्ड क्रिकेट अकादमी और गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम ने 46 रनों से जीत दर्ज की। लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी लक्ष्य कौशिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ स्थित गुलिया क्रिकेट अकादमी में मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लेपर्ड क्रिकेट अकादम 49.2 ओवर में 226 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में लक्ष्य कौशिक ने चार चौकों व एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में निखिल राठी ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम 36.5 ओवर में 180 रना पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में श्रेयांश यादव ने 28 गेंदों में सात चौकों व एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में पीयूष और लक्ष्य कौशिक ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इस दौरान मैच में लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी लक्ष्य कौशिक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी निखिल राठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें