फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचारधारा मेल नहीं खाई इसलिए छोड़ी भाजपा : बृजेंद्र सिंह

Sat, 16 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार बहादुरगढ़ पहुंचे हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा से उनकी विचारधारा मेल नहीं खा रही थी इसलिए उन्होंने भाजपा से किनारा किया।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान आंदोलन, अग्निपथ स्कीम, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों की अनदेखी हुई। इस वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया।लोकसभा चुनाव की घोषणा से 2-4 दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री का बदला जाना दर्शाता है कि भाजपा की स्थिति हरियाणा में ठीक नहीं है। मेरे इस्तीफे के बाद भाजपा की स्थिति खुलकर सामने आ गई है। बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति हरियाणा में पूरी तरह मजबूत है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वे आईएएस का पद छोड़कर राजनीति में इसलिए आए थे कि जनता की सेवा कर सके, लेकिन ऐसी जगह नहीं रह सकता। जहां पर हमेशा तनाव और असहजता महसूस करूं। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व को सीएम बदलने का फैसला 8-10 महीने पहले ही लेना चाहिए था। इससे पूर्व बहादुरगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें