फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक में चली गोली ने ली युवक की जान

Sun, 30 Nov 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जहादपुर निवासी एक युवक के लिए मजाक जानलेवा साबित हुआ। दोस्तों को डराने के लिए इस युवक ने पिस्तौल से मैग्जीन तो निकाल ली, लेकिन जैसे ही अपनी कनपटी पर रखकर ट्रिगर दबाया तो अचानक गोली चल गई।
विज्ञापन


गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गांव ऊंटलौधा के पास रात साढ़े 11 बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि जहादपुर निवासी रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी प्रीत सिंह का 30 वर्षीय पुत्र संदीप शुक्रवार को गांव ऊंटलौधा में अपने किसी परिचित के यहां शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन


शादी समारोह में शिरकत करने के बाद रात करीब 11 बजे संदीप घर आने के लिए अपने दोस्त संजीव, जवाहर सिंह, कमल सिंह और प्रताप के साथ गाड़ी में सवार होकर निकला।

निकलने से पहले सभी दोस्तों ने शराब पी। इस दौरान संदीप ने वहां रखी पिस्तौल उठा ली और चुपके से उसकी मैग्जीन निकाल दी। इसके बाद संदीप ने एक दोस्त को डराने के मकसद से पिस्तौल उस पर तान दी।

जब संदीप को पिस्तौल हटाने के लिए कहा गया तो उसने यह कहते हुए पिस्तौल अपनी कनपटी पर लगा दी कि तुम तो बेकार में डर रहे हो, देखो पिस्तौल तो पूरी तरह खाली है।

इतना कहते ही संदीप ने ट्रिगर दबा दिया। ट्रिगर दबाते ही पिस्तौल के कोक में फंसी गोली चल गई। गोली माथे को चीरते हुए बाहर निकल गई। लहूलुहान संदीप वहीं पर तड़पने लगा।

अचानक हुई इस घटना से उसके दोस्त सहम गए। सभी उसे गाड़ी में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

संदीप की मौत से जहां उसके गांव में मातम पसरा, वहीं विवाह समारोह की खुशियां भी गम में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी।

जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि संदीप की मौत उसी के द्वारा चलाई गई गोली से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। जिस पिस्तौल से गोली चली है, वो संदीप की ही थी और उसके पास उसका लाइसेंस भी था।

फोटो सहित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें