फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े डॉक्टर को मारी गोली

Sat, 29 Nov 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहरा-नाहरी रोड पर शुक्रवार की सुबह एक बाल रोग विशेषज्ञ को गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


सुनसान इलाके में हुई इस वारदात के बाद डॉक्टर स्वयं कार चलाकर निजी अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया।

पुलिस को भी वारदात की सूचना दी गई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर के चार साझेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के रोहिणी निवासी डॉक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि उसने कुछ साल पहले बहादुरगढ़ में कुछ लोगों के साथ मिलकर लाइफ केयर नाम से दो अस्पताल खोले थे।

एक अस्पताल बराही रोड पर और दूसरा अस्पताल लाइन पार क्षेत्र में नाहरा-नाहरी रोड पर खोला गया था। कुछ समय बाद अस्पताल के मालिकाना हक को लेकर उनका सांझेदारों के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन


डॉ. बलवंत ने कहा है कि इसी विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया था। जब वह नाहरा-नाहरी रोड पर अपने साझेदारों संजय मलिक, बिजेंद्र डबास, दीपक कुमार और बिजेंद्र जिंदल से बात कर रहे थे।

तो दोबारा से उनमें विवाद हो गया। डॉ. बलवंत ने आरोप लगाया कि इसी दौरान संजय मलिक ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर जा गिरे।

उन्हें घायल अवस्था में छोड़कर सभी फरार हो गए। डॉ. बलवंत ने कहा कि गोली लगने के बाद वह अपनी गाड़ी स्वयं चलाते हुए रोहतक रोड स्थित डॉ. संजय अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद उनका उपचार शुरू हो पाया।
विज्ञापन


डॉ. बलवंत ने कहा कि सभी साझेदार हमले की साजिश रचकर आए थे। हमलावरों से अभी भी उसकी जान को खतरा है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और घायल डॉ. बलवंत के बयान दर्ज किए। पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया,

डॉ. बलवंत की शिकायत पर आरोपी संजय मलिक, बिजेंद्र डबास, दीपक और बिजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का भी जायजा लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें