26jjrp05- बेरी। दीया सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्राध्यापक। स्त्रोत- कॉ
बेरी। गांव दुजाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य नसीब सिंह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक विभाग की ओर से दीपावली पर्व मनाया गया। इस दौरान दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अनिता ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में डॉ. सुनीता, डॉ. अनिल, डॉ. मोनिका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इसमें प्रियांशी प्रथम, तन्नु द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान रही। प्रतियोगिता निधि बाई, डॉ. अंजु व डॉ. दीपा की देखरेख में संपन्न हुई। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। संवाद