फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर खड़े बड़े वाहन बने खतरा, अंधेरे में सफर करने की मजबूरी

विज्ञापन
02jjrp09- झज्जर। गुरुग्राम रोड पर सड़क पर खड़े बड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

रात के समय में बड़े वाहन चालक अपने वाहनों के सड़कों पर खड़ा कर रहे हैं। इस कारण सड़कों पर हादसा होने का डर बना रहता है। इसके अलावा बाइपास के बाहरी क्षेत्र में लाइट नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
झज्जर के गुरुग्राम, बादली सहित अन्य मार्गों पर रात के समय में बाइपास व उसके बाहरी क्षेत्र की सड़क पर लाइटें नहीं जलती है। इसके अलावा कुछ स्थानों लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके चलते कई बार वाहन चालकों को दूसरे वाहन दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन



कई बार हो चुके हैं हादसे
जिले में कई बार रात के समय में सड़कों व वाहन खड़ा होने व लाइटे नहीं जलने के कारण हादसे हो चुके हैं। इसमें दोपहिया वाहन चालक व छोटी गाड़ी चालकों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पुलिस कर रही चालान
सड़काें पर वाहनों को खड़ा करने पर यातायात पुलिस की तरफ से चालान की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं वाहन चालकों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने फरवरी माह में करीबन 250 से 300 बड़े वाहनों के सड़कों पर वाहन खड़ा करने को लेकर चालान किए है।


सड़कों पर वाहन खड़ा करके चालक करते हैं विश्राम
बड़े वाहन चालक रात के सयम में वाहनाें को खड़ा करके विश्राम करते हैं। कई बार ढाबा के सामने अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करके भोजन करते हैंं। इस कारण सड़क पर आने जाने वाले दूसरों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



वर्जन
शहर में अलग-अलग स्थानों पर रात के समय में बड़े वाहन सड़कों पर खड़े होने से रहे हैं। इसको लेकर वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई भी की जा रही है और उनको जागरूक भी किया जा चुका है। फरवरी माह में करीबन 250 से 300 बड़े वाहनों के सड़कों पर खड़ा करने को लेकर चालान किए गए हैं।
वीरेंद्र, यातायात प्रभारी, झज्जर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें