-फोटो 54 : गली निमार्ण कार्य का शुभारंभ करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक व अन्य। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-1 के विकास नगर में दो गलियों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण पर 10 लाख की राशि खर्च होगी। सोमवार को भाजपा नेता दिनेश कौशिक सेवामूर्ति ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वार्ड-1 की गली नंबर-8 व 9 बनने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
कौशिक ने मौजूद अधिकारियों को गलियों का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता व टेंडर के तय मानकों के अनुसार कराने को कहा। उन्होंने ठेकेदार व अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई व लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने वार्डवासियों से भी कहा कि यदि उन्हें किसी तरह की अनियमितताएं निर्माण कार्य में नजर आती है तो तुरंत अधिकारियों व उनके संज्ञान में लाएं। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी दिनेश शेखावत, राम कुमार सैनी, नरेश भारद्वाज, पार्षद अश्वनी शर्मा, पूर्व पार्षद संदीप, जेई संदीप, धर्म सिंह सिवान, बिल्लू, ज्ञान सिंह राठी, दीपक ठेकेदार व अन्य मौजूद रहे।