विधायक आदर्श विकास योजना से बनेंगी, विधायक ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर मेहंदीपुर गांव में 8.50 लाख की लागत से गलियों का निर्माण किया जाएगा। यह गलियां विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत बनाई जाएंगी विधायक राजेंद्र जून ने सोमवार को गलियों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विधायक राजेंद्र सिंह जून ने ग्रामीणों को बताया कि 8 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि से फिरनी से स्कूल चौक तक गली बनाई जाएगी और इसके बनने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा लंबे समय तक उपलब्ध रहेगी। विधायक जून ने मौके पर मौजूद ग्राम सरपंच, ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग भी गली के निर्माण कार्य पर अपनी नजर बनाए रखें। कहीं पर भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता या अन्य कोई लापरवाही दिखाई दे तो मुझे जरूर बताएं। ताकि इस गली का निर्माण कार्य गुणवत्ता से कराया जा सके। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने संबंधित ठेकेदार को कहा कि गली के निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पूरी गुणवत्ता के साथ इस गली का निर्माण कार्य किया जाए। इस मौके पर सरपंच संदीप, महेंद्र, पूर्व सरपंच सतपाल, अमित पहलवान टिंकू ठेकेदार, महेंद्र सेन, राज दलाल व राजेंद्र सहित ग्रामीण रहे।
-फोटो 54 : गांव मेहंदीपर में ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेंद्र सिंह जून। संवाद