फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटी दिवाली पर बरसी लक्ष्मी, खूब बिका सजावटी सामान

Mon, 20 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : शहर के मेन बाजार में दिवाली पर्व पर साज सज्जा का सामान खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को छोटी दिवाली पर बाजारों में खूब भीड़ रही। लोगों ने पूजा और सजावट के सामान सहित अन्य खरीदारी की। लोगों ने अपनी गाय-भैंस और दोपहिया व चार पहिया वाहनों को सजाने के लिए भी सामान खरीदा।
विज्ञापन


बाजार में गणेश-लक्ष्मी के जोड़े, मिट्टी के दीए, रंग-बिरंगे बल्बों की लड़ियां, पंजाब की खील, चीनी के खिलौने, मोमबत्तियां और नई रूई खूब बिकी। मिठाई की दुकानों में भीड़ की वजह से पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। लोगों ने गिफ्ट के पैकेटों की खूब खरीदारी की।
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी पसंद किया। सराफा बाजार में आवाजाही लगी रही। ऑटोमोबाइल दुकानों में लोग बाइकें और कार देखने पहुंचे। दुकानदारों रमेश व राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दिवाली के दिन भी बाजारों में अच्छी बिक्री होने उम्मीद है। छोटी दिवाली को भी बर्तनों की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन


छोटी दिवाली पर लोगों ने पूजा के लिए नए बर्तन खरीदे। कुछ की पसंद रसोई सजाने का सामान रहा। दिवाली के त्योहार की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। पिछली बार की तरह इस बार भी रेलवे रोड व मेन बाजार में चार पहिया वाहन की आवाजाही प्रशासन की ओर से बंद करने पर लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
शहर थाना पुलिस भी यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आई। दिवाली के त्योहार को लेकर हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। इस बार ड्राईफ्रूट के भाव बहुत अधिक रहे फिर भी लोगों ने खूब बिक्री की। उपहार में बिस्कुट के पैक व मिठाई भी खूब बंटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें