संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। इनेलो के नेता कपूर सिंह राठी ने नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी एवं उनके परिजनों पर जमीन की रजिस्ट्री में करीब 20 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी कम जमा कराने के आरोप लगाए हैं। कहा, इस मामले में सब रजिस्ट्रार ने चेयरपर्सन परिवार को नोटिस भी दिए हैं। कपूर राठी ने इस मामले में सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा पूरी स्टांप ड्यूटी वसूलने की मांग की है।
वहीं चेयरपर्सन सरोज राठी का कहना है कि स्टांप ड्यूटी की कमी को लेकर जो नोटिस आए उनमें से कुछ रजिस्ट्री ब्लड डीड हैं। अन्य नोटिस का जवाब दिया जाएगा। यदि कहीं स्टांप ड्यूटी की कमी रह गई है तो उसे सरकार के नियमानुसार जमा करवाया जाएगा। यह एक रूटीन प्रकिया का हिस्सा है। कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगा रहे हैं।
इनेलो नेता ने कहा कि दो मामलों का कुल 20.25 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी बनती है। सरकार को उचित कार्रवाई कर राशि वसूलनी चाहिए।
इस दौरान जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, दीपक प्रधान, पूर्व पार्षद रोशनलाल मलिक, सूरज राजपूत, रण सिंह तूर, देवराज गंभीर, अमित बहराणा, ओमप्रकाश डोरा, प्रमोद कौशिक, देवेंद्र दहिया, देवेंद्र राठी, राज सिंह वर्मा, मास्टर सुखबीर सरोहा, शेखर राठी, कौशल किशोर, प्रवीण राठी आदि मौजूद थे।