फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज की विरासत को संजोने के लिए बन रही डॉक्यूमेंटी

विज्ञापन
26jjrp10- झज्जर। शहर के बहादुरगढ़ रोड ​स्थित नेहरू कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में महाविद्यालय की गौरवशाली यात्रा और इतिहास को सहेजने के उद्देश्य से नेहरू कॉलेज की विरासत शीर्षक से एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) तैयार की जा रही है। इसके साथ ही महाविद्यालय में एक विरासत संग्रहालय की स्थापना का कार्य भी किया जा रहा है। इस संग्रहालय में महाविद्यालय की स्थापना और विकास में योगदान देने वाले महान शिक्षाविदों, समाजसेवियों, दानदाताओं, पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य व्यक्तियों के योगदान को संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पूर्व विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने छात्र जीवन या महाविद्यालय के प्रारंभिक वर्षों से जुड़ी पुरानी तस्वीरें, दस्तावेज, पत्र, स्मृति-चिह्न, युगवाहक, परिचयिका, स्मारिका तथा इतिहास से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध कराएं। उपलब्ध कराई गई सामग्री का सावधानीपूर्वक डिजिटलीकरण और प्रलेखन किया जाएगा तथा मूल सामग्री पूरी सुरक्षा के साथ वापस लौटा दी जाएगी।



वर्जन
प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह, राजकीय नेहरू कॉलेज ने कहा कि जिन व्यक्तियों की ओर से उल्लेखनीय सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, उन्हें डॉक्यूमेंट्री, संग्रहालय और संबंधित अभिलेखों में उनके योगदान का उचित श्रेय प्रदान किया जाएगा। पूर्व विद्यार्थी और शुभचिंतक इस साझा धरोहर के संरक्षण में भागीदारी निभाकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें