फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नमक और पानी की कमी बिगाड़ रही बच्चों की सेहत

Mon, 03 Jun 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डिहाइड्रेशन व निर्जलीकरण गर्मियों के दिनों की आम बीमारी है। हमारे शरीर के लगभग एक तिहाई हिस्से में पानी मौजूद है। गर्मियों के मौसम में बच्चाें द्वारा पानी कम पीने और खेलकूद करने के कारण ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। इससे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है।
विज्ञापन

जिससे बच्चों के शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। वैसे तो यह समस्याएं किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। लेकिन छाेटे बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आते है। ऐसे में परिजनों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। डाॅक्टर बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी में ओआरएस देने की सलाह दे रहे हैं। नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा.अहिभूषण सिंह ने बताया कि नमक व पानी की कमी के लगभग 5 मरीज आ रहे हैं। जिसमें से एक दो को भर्ती भी करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में बच्चों द्वारा पानी कम पीने और भागदौड़ करने के कारण ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। इससे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे बच्चों के शरीर में कही तरह की समस्याएं होने लगती है। जिससे डिहाइड्रेशन व निर्जलीकरण भी हो जाता है। वैसे तो यह समस्याएं किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है, लेकिन छाेटे बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आते है। बच्चों को तेज धूप में बाहर न निकलने दें अगर ऐसे लग रहा है तो तुरंत डाक्टरों के दिखाए और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को ओआरएस पिलाए।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान-

नीबू पानी, छाछ पिलाएं

बच्चों को सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप में बाहर न निकलने दें

नारियल पानी, नीबू पानी, शिकंजी, छाछ, लस्सी पिलाते रहे

सीजनल फल खरबूज, तरबूज के साथ खीरा ककड़ी खिलाते रहें

कम मात्रा में दिन में कई बार हाई प्रोटीन वाला खाना खिलाएं

फास्ट फूड बर्गर, मोमोज, चाऊमिन, पेटीज, पेस्ट्री खिलाने से बचें

बासा खाना न दें और पहले से काटे गए फलों को न खिलाएं

दस्त हों तो ओआरएस का घोल बनाकर बार बार पिलाते रहें

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें