फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेट्रोल पंप से 4.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी लापता

Mon, 03 Jun 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सैनी मोहल्ला, नांगलोई निवासी नीरज ने बताया कि उसका दिल्ली बाईपास पर शिव शंकर पेट्रोलियम के नाम से पंप है जो इंडियन ऑयल का है और गांव कसार में पड़ता है। उसने अपने पेट्रोल पंप पर चांद नाम के व्यक्ति को देखरेख के लिए रखा हुआ था। पंप के सारे कैश का हिसाब किताब चांद के पास ही रहता था। गत 30 मई को चांद पंप की सेल का कैश व उधार को लेकर बिना बताए पंप से घर चला गया। उसने हिसाब लगाकर देखा तो हिसाब में लगभग 2 लाख कैश निकालकर भाग गया। जब उसने पंप की उधारी देखी तो उसमें भी घपला कर ढाई लाख रुपये की पर्ची गलत लिखाकर उसके पैसे भी लेकर पंप से भाग गया। उसके पास चांद का पूरा पता नहीं है। चांद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। चांद अपना आधार कार्ड भी साथ लेकर गया। अब तक वह अपने स्तर पर चांद को तलाश कर रहा था, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें