फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब अटेंडेंट के इंटरव्यू में धांधली का आरोप, आवेदकों ने काटा बवाल

Thu, 03 Dec 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुजाना गांव में स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को लैब अटेंडेंट के लिए ली गई लिखित परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर साक्षात्कार देने आए आवेदकों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


आवेदकों ने आरोप लगाया कि कॉलेज स्टाफ ने अपने चहेतों को इस पद पर लगाने के लिए धांधली की है। उनका कहना था कि पहले तो वह इस धांधली को लेकर आवेदक कॉलेज की प्राचार्या से मिले, लेकिन जब उन्हें वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आवेदक भड़क गए और उन्होंने परिसर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

बाद में इस पद के लिए आए सभी आवेदक झज्जर आकर जिला उपायुक्त से भी मिले और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया गया है कि उपायुक्त ने इस मामले मे कड़ा संज्ञान लेते हुए इसकी जांच का जिम्मा डीडीपीओ विशाल कुमार को सौंपा है।
विज्ञापन


यह था मामला
महाविद्यालय में लैब अटेंडेंट के चतुर्थ श्रेणी के तीन पदों के लिए कॉलेज प्रबंधन ने बुधवार का साक्षात्कार रखा हुआ था। प्रबंधन को यह विश्वास नहीं था कि इस पद के लिए इतनी ज्यादा तादाद में आवेदक यहां पहुंच जाएंगे।

बाद में जब प्रबंधन ने लैब अटेंडेंट के तीन पदों के लिए करीब पांच दर्जन अभ्यर्थियों को देख प्रबंधन ने लिखित परीक्षा लिए जाने और बाद में साक्षात्कार लिए जाने का निर्णय लिया।

आरोप है कि आनन-फानन में लिखित परीक्षा ली गई। लेकिन जब घंटे भर बाद रिजल्ट आया तो उसमें उन आवेदकों को ज्यादा नंबर दिए गए थे जोकि परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कॉलेज स्टाफ के ही नजदीक या रिश्तेदार थे।

ये बोली कॉलेज प्राचार्या
कॉलेज की प्राचार्या मीनाक्षी नागपाल से बात की गई तो उनका कहना था कि आवेदकों पर लैब अटेंडेंट लिखित परीक्षा में पारदर्शिता होने की शिकायत मिली थी और मामले की जांच की जाएगी और अभी इंटरव्यू के लिए रोक दिया गया जांच होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ये बोली डीसी
इस बारे में डीसी अनीता यादव का कहना है कि दुजाना कॉलेज के लैब अटेंडेंट के साक्षात्कार में हुई धांधली को लेकर कुछ आवेदक बुधवार को उनसे मिले थे।

मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए डीडीपीओ विशाल कुमार को जिम्मेवारी सौपी है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई धांधली है तो उस बारे में भी रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें