फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी बस अड्डा से रोहतक के लिए चलाई नई रोडवेज बस

विज्ञापन
16jjrp14- बेरी का बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बेरी बस अड्डा से रोहतक के लिए रोडवेज विभाग की तरफ से सुबह के समय में नई बस का संचालन किया है। इस रोडवेज बस के चलने से स्कूल व काॅलेज के विद्यार्थियों व अन्य यात्रियों को सुविधा मिली है।
विज्ञापन

बेरी से रोहतक आने के लिए सुबह के समय ड्यूटी वालों और कॉलेज छात्रों की भीड़ रहती है। यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ता है। कई बार बसों में इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती। विभाग ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज बस का संचालन किया है।
बेरी बस अड्डा से रोहतक के लिए इससे पहले अलग-अलग समय अनुसार करीब पांच रोडवेज बसें चलती थी लेकिन सुबह के समय में लोगों की तरफ से बस काे चलाए जाने की मांग थी। इस रोडवेज बस के चलने से बेरी क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन



वर्जन
बेरी के बस अड्डा से रोहतक के लिए मांग अनुसार सुबह के समय में रोडवेज बस का संचालन किया है। इस बस के माध्यम से बेरी यात्रियों के साथ-साथ स्कूल व काॅलेज के विद्यार्थी भी सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें