फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खो-खो में कुकडोला की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
08jjrp06- खेल प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को सम्मानित करती मुख्याति​थि। स्रोत-आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित की हुईं खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन



झज्जर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सशक्तिकरण, खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से रिलायंस मेट की तरफ से महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें 12 गांवों की लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण महिला खो-खो प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुकडोला गांव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

वहीं दादरी टोए गांव की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया और उन्हें 5100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। खो-खो प्रतियोगिता के अलावा महिलाओं के लिए अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
इनमें स्पून-लेमन रेस, नॉर्मल रेस और थ्री-लेग रेस शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर, फैजाबाद, निमाना और याकूबपुर की महिला सरपंचों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्हें रिलायंस मेट ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संगीता राजैन, नीलम सिंह, चंचल, राजकुमार, अक्षय, संजय गुलाटी, राखी, लोकेश कापसे और सीएसआर हेड कर्नल रोमेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें