बहादुरगढ़ में मोगा के किसान की मौत।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों की मौत का सिलसिला जारी है। हरियाणा के बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 बाईपास पर डटे एक और किसान की मौत हो गई। पंजाब के मोगा जिले के घोलिया खुर्द गांव का किसान निर्भय सिंह (57) टीकरी बॉर्डर पर धरने में आंदोलन के पहले दिन से शामिल था। मृतक के साथियों के अनुसार, किसान निर्भय सिंह के दो बच्चे हैं।