फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जॉर्डन में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खुशी ने जीता स्वर्ण

Fri, 09 May 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : स्कूल पहुंचने पर अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी खुशी अहलावत का स्वागत करते शिक्षक। स - फोटो : पंचकूला ​स्थित हरियाणा राज्य फार्मेसी काैंसिल के कार्यालय में परेशान आवेदक। अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जॉर्डन में आयोजित एशियान बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने पर खिलाड़ी खुशी अहलावत का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। खुशी अहलावत झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर महाराजा सूरजमल स्कूल में नौंवीं कक्षा की छात्रा है। खुशी के साथ उनके पिता संदीप अहलावत का भी स्कूल स्टाफ की ओर से अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खुशी अहलावत के स्वागत में स्कूल प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें स्कूल के चेयरमैन प्रो. श्याम सिंह, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह कटारिया, उप प्रधानाचार्य मुकेश रानी, शिक्षक व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रो. श्याम सिंह व प्रधानाचार्य ने खुशी तथा उनके पिता संदीप अहलावत को सम्मानित किया। खुशी की सफलता में उसके पिता एवं कोच संदीप अहलावत का बहुत बड़ा योगदान है। खुशी ने ब्लॉक लेवल पर गोल्ड जीत कर सफलता की सीढ़ी पर आगे बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया द्वारा सब जूनियर में 33 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बना कर कजाकिस्तान की स्वर्ण पदक विजेता को हराकर जॉर्डन में अपने देश का झंडा लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें