फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को सफल बनाने के प्रयास में जुटी खाप, ढांसा बॉर्डर पर पहुंची

विज्ञापन
भारत बंद का समर्थन करते जिला बार प्रधान व अधिवक्ता। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। मंगलवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान के बाद खाप पंचायतें और कर्मचारी संगठन पूरी तरह से तैयार हैं। सुबह बाजारों को बंद करने का आह्वान किया जाएगा। वहीं खापों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे हैं। बहादुरगढ़ में नेशनल हाईवे बंद करने के बाद सोमवार को ढांसा बार्डर से दिल्ली जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। कादयान, गुलिया व अहलावत खाप के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य खाप पंचायतों के पदाधिकारी किसानों के साथ ढांसा बार्डर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने बैठक कर दिया समर्थन
कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन झज्जर ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। बार प्रधान एडवोकेट अजीत सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं। सरकार को उन्हें मानना चाहिए। इस अवसर पर कई अधिवक्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
भारत बंद का किया आह्वान
तीन कृषि विरोधी कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हरियाणा राज्य केंद्र व केंद्रीय कमेटी के साथियों से मिलकर सुझाव के बाद यह निर्णय लिया है कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सीआईटीयू के साथ मिलकर 11 बजे सभी श्रीराम पार्क में इकट्ठे होंगे। वहां से प्रदर्शन शुरू कर अंबेडकर चौक से होते हुए राम चौक पर समापन किया जाएगा। जिला सचिव विष्णु जांगड़ा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने कहा कि ब्लॉक बेरी के साथी भी झज्जर में पहुंचें और प्रदर्शन को सफल बनाएं। वहीं दूसरी और भारत बंद को लेकर बेरी में युवाओं ने बंद की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को लेकर मंगलवार को भारत पूरी तरह से बंद रहेगा। बंद के आह्वान को लेकर सोमवार देर शाम को बेरी में युवाओं ने बंद का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन

अहलावत खाप लगातार दे रही समर्थन
टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर अहलावत खाप लगातार समर्थन दे रही है। मंगलवार को भारत बंद को लेकर अहलावत खाप समर्थन दे रही है। जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाती है, किसानों का विरोध जारी रहेगा।
- जयसिंह अहलावत, अहलावत खाप प्रधान।
- ढांसा बॉर्डर पर पहुंची खाप
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में टिकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को कादयान खाप का समर्थन समर्थन लगातार मिल रहा है। कादयान खाप की तरफ से टिकरी बॉर्डर पर खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। 8 दिसंबर को भारत बंद को लेकर कादयान खाप उससे पहले ढ़ासा बॉर्डर पहुंच गई है। भारत बंद में कादयान खाप पूर्ण रूप से समर्थन दे रही है। किसानों की जायज मांगें हैं।
विज्ञापन

- बिल्लू पहलवान, प्रधान कादयान खाप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें