साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहू में शनिवार को छठी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। छात्रा को बतौर मुख्यातिथि डॉ. आर्य ने बेस्ट एथलीट को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय मातनहेल के प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह आर्य रहे। उनका महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज एवं स्पोर्ट्स बोर्ड के इंचार्ज डॉ. मोहन कुमार ने स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. रविन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुखवीर सिंह, प्रो. कुलबीर सिंह, प्रो. आदित्य गोयल, प्रो. नरेंद्र कुमार, प्रो. पूजा शर्मा, सुनील कलकल, डॉ. सुचित्रा, मोनिका, रेखा बाई, संगीता रानी सुदेश मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
100 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: बीए द्वितीय वर्ष से पूजा, बीए प्रथम वर्ष रितु एवं बीए प्रथम वर्ष से नेहा रही। 200 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: बीए द्वितीय वर्ष पूजा, बीए द्वितीय रीना एवं बीए प्रथम वर्ष से ऋतु रहे। 400 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: बीए द्वितीय वर्ष पूजा, बीए द्वितीय वर्ष से अन्नू एवं बीए द्वितीय वर्ष से रीना रहे। जवेलिन थ्रो में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: बीए प्रथम वर्ष से बिमला, बीए प्रथम वर्ष से निशा एवं बीए प्रथम वर्ष से रितु रहे। डिस्कस थ्रो में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: बीए प्रथम वर्ष रितु, द्वितीय वर्ष से रीना एवं बीए तृतीय वर्ष से संजू रहे। शॉट पुट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमश: बीए द्वितीय वर्ष से सरिता, बीकॉम द्वितीय वर्ष से प्रियंका एवं बीए तृतीय वर्ष से संजू रहे। लेमन रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमश: लॉन्ग जंप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमश: बीए तृतीय वर्ष से मोनू, द्वितीय वर्ष से रीना एवं बीए द्वितीय वर्ष से पूजा रहे।
नीतू।फाइल फोटो