17jjrp04- व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल।
झज्जर। हरियाणा व्यापार मंडल ने व्यापारी एवं समाजसेवी केशव सिंघल को झज्जर (बहादुरगढ़, बादली, इज्जर और बेरी) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने इसके लिए मनोनयन पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया कि सिंघल की निष्ठा, सेवाभाव और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया है कि केशव सिंघल प्रदेश एवं जिला स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे और संगठन के नियमों के तहत एकता, सहयोग और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सतत सक्रिय रहेंगे। अपनी नियुक्ति पर केशव सिंघल ने कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।