17jjrp07- जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल व अन्य व्यापारी।
झज्जर। हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल ने प्रमुख व्यापारियों के साथ शुक्रवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात कर व्यापारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि किसी भी सूरत में व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने जिला उपायुक्त स्वप्निल पाटिल को बताया कि इस समय शहर में ग्राहकों की भीड़ है। शहर में छीना झपटी, लूटपाट की कोई अनहोनी घटना न हो, इसके लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। कई लोग दुकानों के आगे फड़ लगाकर सामान बेच रहे हैं, ऐसे में उनको दीपावली तक परेशान न किया जाए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बंसल, गोपाल गोयल, सुनील यादव, वेद आर्य, नरेश बेडवाल, जगदीश, गुलशन शर्मा, अतुल गोयल मौजूद रहे।