झज्जर। सिरसा और भिवानी की टीम के बीच खेले गए पटौदी ट्रॉफी के क्रिकेट मैच में सिरसा की टीम ने 150 रनाें से जीत दर्ज की। मैच में जिले के गांव कुलाना निवासी सिरसा टीम के कप्तान कनिष्क चौहान ने चार विकेट हासिल किए।
रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड-ए में सिरसा और भिवानी की टीम के बीच पटौदी ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। भिवानी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसा की टीम ने निर्धारित 47 ओवरों में छह विकेट पर 220 रन बनाए।
इस दौरान बल्लेबाजी में कनिष्क कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। केवल छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिवानी की टीम 29.5 ओवरों में 72 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान गेंदबाजी में कनिष्क चौहान ने आठ ओवरों में 20 रन देकर चार विकेट हासिल किए।