फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Under-19 World Cup: हरियाणा के इस ऑलराउंडर का हुआ चयन, परिवार में खुशी का माहौल

Sat, 27 Dec 2025 10:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

झज्जर के कनिष्क चौहान का चयन अंडर-19 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाने वाली सीरीज के लिए हुआ है। कनिष्क चौहान का चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
कनिष्क चौहान, क्रिकेटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का चयन अंडर-19 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाने वाली सीरीज के लिए हुआ है। कनिष्क चौहान का चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिंबाब्वे और नामिबिया में आगामी 15 जनवरी से 6 फरवरी तक अंडर-19 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का चयन कर लिया है, जिसमें जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का चयन हुआ है। कनिष्क चौहान भारतीय अंडर-19 टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल हैं।

इसके साथ ही बीसीसीआई ने तीन से सात जनवरी तक साउथ अफ्रीका के साथ साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाली टीम का भी चयन किया है। इसमें भी कनिष्क चौहान का नाम आया है। साउथ अफ्रीका सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम विश्व कप खेलने के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


कनिष्क चौहान ने इससे पहले विदेशी दौरे पर इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेली है। इन दोनों सीरीजों में कनिष्क चौहान सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। इसके अलावा कनिष्क चौहान ने त्रिणोकीय श्रृंखला और एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें