-फोटो 53 : कलश यात्रा में भाग लेती नप चेयरपर्सन सरोज राठी व महिलाएं। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 स्थित गौरी शंकर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने भी कलश सिर पर उठाया और यात्रा में भाग लिया। यात्रा मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-6 में पहुंची और वापस कथा स्थल पर संपन्न हुई। आयोजकों ने चेयरपर्सन का पटका पहनाकर स्वागत किया।
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजनकर्ता मुख्य यजमान जयभगवान दलाल व कांता दलाल ने बताया कि कथा 24 दिसंबर तक दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक अयोध्या धाम से आईं विख्यात राष्ट्रीय कथा वाचक सुभद्रा कृष्ण अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगी। 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे हवन व भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से एक तरफ जहां घर में खुशहाली, सुख व समृद्धि आती है। वहीं दूसरी तरफ मनुष्य को सत्य तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सरोज राठी ने कहा कि इस संसार में हमें सबसे विनम्र रहना चाहिए तथा हर चेहरे में भगवान को ढूंढना चाहिए। जिसकी जैसी श्रद्धा होगी उसे वैसे ही भगवान मिलेंगे। भक्त को भगवान के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए। इस मौके पर नीरज वत्स, प्रदीप कौशिक, राजकुमार अरोड़ा, देवेंद्र लोहचब, राजेश मलिक, विनोद भाटिया, अजीत सिंह, घनश्याम शर्मा, गणेश शास्त्री मौजूद रहे।