फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबलाना के खेल स्टेडियम का होगा कायाकल्प, 26 लाख होंगे खर्च

Sun, 03 Nov 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp15- झज्जर। कबलाना गांव ​स्थित खेल स्टेडियम जिसकी हालत खस्ता है। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव कबलाना में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम की बिल्डिंग के हालात बिल्कुल जर्जर हैं। जल्द ही कबलाना गांव के खेल स्टेडियम में बनी बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसकी मरम्मत में करीब 26 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

स्टेडियम में सैकड़ों खिलाड़ी सुबह-शाम खेलने के लिए आते हैं। खेल स्टेडियम की बिल्डिंग के साथ-साथ यहां के दरवाजे और खिड़कियों की हालत भी जर्जर है। फरवरी-मार्च में स्टेडियम के मरम्मत के लिए खर्च का अनुमान लगाकर खेल विभाग चंडीगढ़ को भेजा गया था। जुलाई माह में खेल स्टेडियम की बिल्डिंग की मरम्मत की खर्च राशि की मंजूर भी हो गई थी। जल्द ही इस खेल स्टेडियम में बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य होना था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के कारण खेल स्टेडियम का कार्य शुरू नहीं हो सका। अब विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। जल्द ही इस खेल स्टेडियम की बिल्डिंग का मरम्मत का कार्य किया जाएगा। वहीं टेंडर जारी करने के लिए डीएनआईटी तैयार की जा रही है। इसके बाद ही टेंडर लगाए जाएंगे।



यह होगा मरम्मत का कार्य

कबलाना गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम की बिल्डिंग जर्जर हालत में है, जिसकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके साथ-साथ बिल्डिंग में लगे खिड़कियों, जंगले को ठीक किया जाएगा और रंग-रोगन का कार्य किया जाएगा। इसमें करीब 26 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बिल्डिंग की टूट-फूट का कार्य भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
कबलाना गांव के स्टेडियम की मरम्मत का काम किया जाना है। इसमें कई अलग-अलग काम कराए जाएंगे। इस पर लगभग 26 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
-ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर

02jjrp15- झज्जर। कबलाना गांव स्थित खेल स्टेडियम जिसकी हालत खस्ता है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें