फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबड्डी खिलाड़ी दीपिका का किया स्वागत

Sun, 15 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp15- झज्जर। कबड्डी ​खिलाड़ी दीपिका का सम्मान करते। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव महराणा निवासी दीपिका ने सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्वर्ण जीतने पर गांव महराणा में दीपिका का स्वागत किया गया। इस दौरान हरियाणा कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान झज्जर कबड्डी सचिव दीपक देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

हैदराबाद में 27 से 30 जनवरी तक 72वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा की टीम में जिले के गांव महराणा निवासी दीपिका भी शामिल रहीं। दीपिका के पिता मुकेश दूध का काम करते हैं व उनकी माता राजवंती गृहिणी है। वह पिछले करीब आठ वर्षों से महराणा गांव के माता भीमेश्वरी देवी कबड्डी अकादमी में कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं।
पहले खेलती थी खो-खो व नेटबॉॅल
दीपिका ने बताया कि स्कूल में वह खो-खो व नेटबॉल खेलती थीं लेकिन गांव महराणा में कबड्डी की नर्सरी आने के बाद उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया। 2018 में कबड्डी की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 2023 में जूनियर फेडरेशन में पहला पदक आया। इसके बाद कई पदक जीते। अब उसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें