फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस रुकवा कर छात्र से मारपीट, मामला दर्ज

Wed, 21 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में बराही मोड़ के पास कुछ युवकों ने स्कूल बस रुकवा कर 12वीं कक्षा के एक छात्र की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र को काफी चोटें आई है। इस संबंध में सेक्टर-6 पुलिस चौकी में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव आसौदा का निवासी नीरज बहादुरगढ़ में दिल्ली रोड स्थित एक बड़े स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता हैं। बुधवार को छुट्टी के बाद घर जाने के लिए वह अपने स्कूल की बस में सवार हो गया। बताते हैं है कि बस बराही मोड़ के पास पहुंची ही थी कि वहां एक वाहन अड़ाकर स्कूल बस को रुकवा लिया गया। वाहन में पांच-छह युवक सवार थे। इसके बाद उक्त युवकों ने नीरज की बुरी तरह से पिटाई कर दी। किसी तरह बीच-बचाव कर नीरज को छुड़वाया गया। उसे बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस मामले में सेक्टर-6 पुलिस चौकी के प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें