फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 74 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के विकास ने मारी बाजी

Sun, 02 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जींद के बुआना में हुई स्टेट सीनियर फेडरेशन कप रेसलिंग प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। ग्रीको रोमन मुकाबले में ही 74 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के विकास पहले स्थान पर और सोनीपत के राहुल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव राकेश सांगवान ने विजेता पहलवानों को बधाई दी। महासचिव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 28 फरवरी को जींद के बुआना में हुई थी।
इसमें जिले के पहलवानों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ग्रीको रोमन कुश्ती के हेवी वेट 130 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के आकाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इसी वर्ग में रोहतक के संजीत पहले स्थान पर रहे। महासचिव ने कहा कि पहलवान कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें