फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के जांबाज जयप्रकाश ने दी थी पहली आहूति

Wed, 26 Jul 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर/ बहादुरगढ़। देश की आन-बान-शान को लेकर जब भी दुश्मन ने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा हमारे देश के वीर जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। देश के वीर जवानों ने 1999 में कारगिल में पाक सैनिकों और आतंकियों के छक्के छुड़ाकर उनके नापाक मंसूबे धराशायी कर दिए। कारिगल युद्ध में ऑप्रेशन विजय के पहले दिन झज्जर के बेटे ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। झज्जर के देशलपुर गांव निवासी हवलदार जयप्रकाश पुत्र रण सिंह 8 मई 1999 को दुश्न के छक्के छुड़ाते हुए प्राण न्यौछावर किए थे। प्रदेश में सबसे ज्यादा झज्जर के 11 रणबांकुरों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जबकि अनेक जवान घायल भी हुए थे। आज कारगिल विजय के 24 साल पूरे होने पर पूरा देश शहीद जवानों को नमन कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1999 में जब कारगिल युद्ध हुआ तो इसमें जिले के 11 वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद हुए सभी वीरों के पार्थिव शरीर सरकार की तरफ से पूरे सम्मान के साथ उनके परिजनों तक पहुंचे तो अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ गया। भारत माता के जयघोष के साथ वीर जवानों को अंमित विदाई दी गई। पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के बाद सभी शहीदों के पैतृक गांवों में उनकी प्रतिमा लगाकर स्मारक भी बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से शहर के बाल भवन में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों की यादमें अलग से स्मारक का भी निर्माण करवाया था। इस स्मारक की एक दीवार पर अशोक चक्र व दूसरी दीवार पर कारगिल विजय ऑप्रेशन के दौरान शहीद हुए वीरों के नाम अंकित किए गए है। कारगिल युद्ध करीब दो माह तक चला।1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ था। ये सैन्य ऑपरेशन 8 मई 1999 को शुरू हुआ और 26 जुलाई 1999 को खत्म हुआ। इसकी शुरुआत 8 मई 1999 को तब हुई जब पाक फौजियों और कश्मीरी आतंकियों को कारगिल की चोटी पर देखा गया था। तत्कालीन सरकार ने एक घोषित युद्ध की घोषणा की थी।
विज्ञापन

1999 के कारगिल युद्ध में शहीद झज्जर के वीर जवान
जवान शहादत तिथि
हवलदार जयप्रकाश पुत्र रण सिंह, देशलपुर 8 मई
सहायक कमांडेंट आजाद सिंह पुत्र लायक राम जाखौदा 13 जून
लांस नायक श्याम सिंह पुत्र हुकमचंद गांव निलौठी 13 जून
विनोद कुमार पुत्र जगदीश गांव जैतपुर 14 जून
ग्रनेडियर सुरेंद्र सिंह पुत्र रण सिंह गांव सुबाना 16 जून
नायक लीला राम पुत्र रिजक राम गांव जटवाड़ा 25 जून
कैप्टन अमित वर्मा पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव बाराही 4 जुलाई
नायक रामफल पुत्र राज सिंह, गांव सौलधा 6 जुलाई
लांस नायक राजेश पुत्र रामेश्वर गांव झांसवा 7 जुलाई
सिपाही धर्मबीर पुत्र सूबे सिंह निवासी गांव ढ़ाकला 8 जुलाई
हवलदार हरिओम धारीवाल पुत्र चांद राम गांव खुगाई 10 जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें