फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में 16 गांव प्यासे

Fri, 10 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग द्वारा भेजे गए 3780 लाख रुपये के एस्टीमेट को तीन साल पहले सरकार द्वारा पास किया जा चुका है। जिसके तहत क्षेत्र के 16 गांवों में सप्लाई का पानी पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही थी। विभाग को सरकार द्वारा 240 लाख 47 हजार रुपये के रूप में पहली किस्त उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद आगे के कार्यों के बारे में कोई सुध नहीं ली गई। जिस कारण गांव कोयलपुर में निर्माणाधीन जलघर का कार्य भी रुका हुआ है। इसके साथ ही चार अन्य गांवों में जलघर का निर्माण तो शुरू ही नहीं हो पाया है। जिसका मुख्य कारण पास हुए एस्टीमेट की पहली किस्त के बाद अन्य कोई भी किस्त जारी न किया जाना है। जिसका खामियाजा इन गांवों के लोगों को जमीनी पानी ही पीने के रूप में भुगतना पड़ रहा है या फिर पीने के पानी के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हां इतना जरूर है कि इनमें से कुछ गांवों के लिए विभाग द्वारा दूर दराज पाइप लाइन बिछाकर नहरी पानी की व्यव्स्था की गई है।
विज्ञापन


 इस बारे में विभागीय अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि एस्टिमेट तो वर्ष 2013 में पास हो गया था, लेकिन अब तक सरकार द्वारा सिर्फ एक ही किस्त मुहैया करवाई गई है। प्रोजेक्ट के हिसाब से 16 गांवों के लिए पांच गांवों में नए जलघरों का निर्माण होना था, लेकिन पहली किस्त के रूप में जारी किए गए 240 लाख 47 हजार रुपये के गांव कोयलपुर में जलघर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण वह कार्य भी आज अधर में लटका हुआ है। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि इसके लिए उन्होंने बार-बार अधिकारियों को अवगत भी करवाया है, लेकिन बजट की कमी के चलते इस कार्य को गति नहीं मिल पा रही है।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े 16 गांव
इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र के 16 गांवों तक सप्लाई का पानी पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई थी। इनको पांच गांवों में बनने वाले नए जलघरों से जोड़ने की तैयार थी। ये 16 गांव कोयलपुर, खेतावास, चढ़वाना, भिंडावास, बिलासपुर, सजांह पुर, कुंजिया, रईया, हसनपुर, डाबला, बावरा, सोलधा, गिजाड़ोध, कड़ोधा, खेड़ी होशियारपुर व रणखंडा हैं। जिनमें विभाग द्वारा जारी की गई सप्लाई के पानी की मुहिम सरकार द्वारा पास किए गए बजट का पैसा न पहुंचने के कारण अब तक अधर में लटकी पड़ी है।
विज्ञापन


किस जलघर से जुड़ेगा कौन सा गांव
16 गांवों में पानी पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट के हिसाब से पांच गांवों में जलघर बननाने की रूपरेखा विभाग द्वारा तैयार की गई है। जिसके तहत गांव कोयलपुर में निर्माणाधीन जलघर से गांव खेतावास व चढ़वाना के लिए पानी की लाइन डाली जानी है। गांव भिंडावास में तैयार होने वाले जलघर से गाव बिलासपुर व साजांहपुर में सप्लाई दी जाएगी। गांव कुंजियां में बनने वाले जलघर से गांव रइया व हसनपुर को जोड़ने की तैयारी है। गांव डावला के जलघर से गांव बाबरा को जोड़ा जाएगा। गांव सौलधा में बनने वाले जलघर के साथ गांव गिजाड़ोध को जोड़ा जाना है और गांव कड़ोधा में तैयार होने वाले जलघर के साथ खेड़ी होशियारपुर व गांव रणखंडा को जोड़ने की तैयारी है, लेकिन सरकार द्वारा पास किए गए बजट की किस्तों में अभाव के कारण इन 16 गांवों के लिए होने वाले पांच नए जलघरों के निर्माण को अधर में लटकाने का काम किया गया है।
वर्जन.
इस सारे कार्य के लिए हाने वाले खर्च का एस्टिमेट बनाकर सरकार के पास भेज दिया गया था। जिसे सरकार द्वारा वर्ष 2013 में स्वीकृति भी दे दी गई थी और पहली किस्त के रूप में आए 240 लाख 47 हजार रुपये से गांव कोयलपुर में जलघर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन पहली किस्त के बाद कोई भी बजट मुहैया नहीं करवाया गया है। जिसके कारण कोयलपुर में शुरू हुए जलघर को निर्माण कार्य भी अधर में ही लटक गया है। आगे का कार्य सरकार द्वारा मुहैया करवाए जाने वाले बजट के बाद ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-आरपी वशिष्ठ, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें