फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी, गेहूं बीज वितरण में हो रही परेशानी

Sat, 05 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीज वितरण में कर्मचारियों की संख्या में कमी किसानों पर भारी पड़ रही है। कर्मचारियों की कमी के चलते किसानों को समय पर गेहूं के बीज का वितरण नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है। बीज वितरण करने वाले कर्मचारियों की माने तो प्रतिदिन करीब 15 सौ बैगों की सप्लाई की जा रही है। कई दफा गाड़ी समय पर न आने के कारण दिक्कतें आई है, लेकिन उनका प्रयास यही है कि किसानों को परेशान न होने दिया जाए। 
विज्ञापन

रुटीन के हिसाब से प्रतिदिन दो से तीन गाड़ियां केंद्र पर बीज की आती हैं। हर गाड़ी में 500 के करीब गेहूं के बीज के बैग होते हैं। हर किसान को पहले टोकन दिया जाता है, उसके बाद प्रति किसानों को पांच कट्टे बीज के मुहैया करवाए जाते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण केंद्र पर हर समय मारामारी का माहौल बना रहता है। गेहूं का बीज लेने आए किसानों ने बताया कि अल सुबह से ही गेहूं का बीज खरीदने के लिए अपने गांवों से शहर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है। पूरा दिन गाड़ी आने का इंतजार करते हैं तो कभी उनका नंबर नहीं आ पाता, जिसके कारण गेहूं बीज ना मिलने पर खाली हाथ घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें