फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अमन-चैन से पाटें अविश्वास की खाई : राव इंद्रजीत

Thu, 17 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
राजनीत‌ि - फोटो : buraeau
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार को पांच साल काम करने का अवसर दीजिए फिर देखिए हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। हरियाणा ऐसा प्रदेश है जहां निवेश व औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन हम सबको मिलकर यहां अमन-चैन का माहौल बनाना होगा।
विज्ञापन


वे बुधवार को गांव छुछकवास में आयेेजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। ग्रामीणों ने उनको मांग पत्र सौंपा, जिसे सहानुभूति पूर्वक पूरा कराने का मंत्री ने आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों समाधान के लिए निर्देश दिए। जनता को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत ने कहा कि हम और आप मिलकर यह प्रयास करेंगे तो समाज में बनी अविश्वास की खाई कम होगी। ‘हैपनिंग हरियाणा इंवेस्टर्स सम्मिट 2016’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे उसमें मांग रख चुके हैं कि जहां भी उद्योग या अन्य बड़ी इकाई स्थापित हो, स्थानीय लोगों को रोजगार में हिस्सेदारी मिले। 

  सरकार को बताया किसान हितैषी
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी हो। इस सोच पर आगे बढ़कर सरकार ने काम करके दिखाया है। फसल बीमा योजना, टेल तक पानी, नहरों को जोड़ने आदि दूरगामी सोच वाली योजनाओं के साकार होने से किसान को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


पगड़ी बांधकर ग्रामीणों ने किया स्वागत 
गांव छुछकवास व आस-पास के दो दर्जन से अधिक गांवों की ओर से आयोजित संयुक्त अभिनंदन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ढोल- नगाड़ों के बीच पगड़ी बांधकर गर्मजोशी से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस इलाके से उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बीरेंद्र सिंह का भी गहरा लगाव था। मेरा भी यह प्रयास रहेगा कि इस लगाव को बरकरार रखा जाए। आज मैं जैसा हूं, जो भी बना या आपने चुना तो इसके लिए आपका सहयोग हमेशा रहा है।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में डीसी अनीता यादव, एडीसी नरेश नरवाल, रेवाड़ी जिले की पूर्व जिला प्रमुख सुरेश देवी, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, राजेंद्र शर्मा, जाटूसाना खंड की अध्यक्ष रूबी यादव, लक्ष्मण यादव, सुनीता चौहान, राम अवतार यादव, सरपंच महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें