फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की नजर में कांग्रेसी नेता गीता भुक्कल ही शिक्षामंत्री

Wed, 16 Mar 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार बदली है साथ में मंत्री भी नए हैं, लेकिन शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर रामबिलाश शर्मा की जगह कांग्रेस नेत्री गीता भुक्कल को प्रदेश की शिक्षा मंत्री बताया जा रहा है। बात डिपार्टमेंट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन हरियाणा (डीएसई) की हो रही है। इसकी वेबसाइट पर अभी भी प्रदेश की शिक्षा मंत्री कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल को दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है और पिछले डेढ़ साल से रामबिलास शर्मा शिक्षा मंत्री हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की वेबसाइट अभी भी अपडेट नहीं है। इतना ही नहीं वेबसाइट पर भुक्कल का संदेश भी दिखाई दे रहा है। उनका फोटो व संदेश मिनिस्टर्स डेस्क पर लगा है।

असल में विभाग की ओर से पिछले काफी समय से इस वेबसाइट को अपडेट नहीं किया गया है। इस पर अगस्त, 2011 तक की ही जानकारी है। विभाग की साइट http://dsehry.in/dsecdac/home.aspx पर जाते हैं तो गीता भुक्कल का फोटो व संदेश दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें