फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी के लोगों ने क्लब हैवन पर जड़ा ताला

Sat, 05 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमैक्स सिटी के लोगों ने शुक्रवार शाम सिटी में स्थित क्लब हैवन के गेट पर ताला जड़ दिया। गुस्साए लोगों ने कहा कि पैसा कमाने के लिए प्रबंधन द्वारा बाहर के लोगों के लिए क्लब में बुकिंग कर दी जाती है और हमें इसकी सुविधा नहीं मिल रही। जब तक बाहरी हस्तक्षेप बंद नहीं हो जाता, वह क्लब को नहीं चलने देेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे ओमैक्स हैवन क्लब के बाहर काफी लोग जुट गए। इसके बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने हैवन क्लब के गेट पर ताला जड़ दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पंकज राठी, मोहित, मुकेश, निक्कू, मनीष और सुनील आदि ने कहा कि क्लब ओमैक्स में रहने वाले लोगों के पैसे से बना है। क्लब के सदस्य मासिक किराया भी देते हैं। इसके बावजूद उन्हें क्लब का लाभ नहीं मिल पा रहा। पंकज ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्लब में शादी और अन्य समारोह के आयोजन के लिए बाहरी लोगों की बुकिंग की जा रही है। कुछ बाहरी लोगों के पास भी बनवा दिए गए हैं। हालात ये हैं कि बाहरी लोगों को तो यहां सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन जो यहां के बाशिंदे हैं, उनको अंदर तक नहीं घुसने दिया जाता। उन्होंने कहा कि हम मासिक किराया देते हैं, फिर भी हमें क्लब का पूरी तरह से लाभ नहीं मिल रहा। क्लब में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप पूरी तरह से बंद किया जाए। केवल ओमैक्स सिटी के लिए ही क्लब का इस्तेमाल हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह क्लब में कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
पुलिस ने खुलवाया ताला
इधर, लोगों के गुस्से को देखकर क्लब प्रबंधन में हड़कंप मच गया। क्लब की मैनेजर शिप्रा आनंद ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मांग पर अड़े रहे। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 पुलिस चौकी के इंचार्ज तेलूराम सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां लोगों को शांत कराने के बाद उन्होंने ताला खुलवा दिया। गुस्साए लोग पुलिस और ओमैक्स क्लब की मैनेजर के समक्ष अपनी मांग पर अड़े रहे। एसआई तेलूराम का कहना है कि लोगों को समझाकर उन्हें शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें