फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदतान आज, प्रशासन ने कसी कमर

Sun, 22 May 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर की सरकार चुनने के लिए 31 वार्डों के 119 बूथों के लिए 22 मई रविवार को चुनाव होगा। वार्ड की चौधर पाने के लिए मैदान में कूदे प्रत्याशियों ने चुनाव से एक दिन पहले पूरी तैयारियां कर लीं। मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें वोटर स्लिप दी जा रही है। वहीं, प्रशासन ने भी चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली। मतदान के दिन ही चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन

झज्जर रोड स्थित आईटीआई परिसर में बने कंट्रोल रूम में चुनाव से एक दिन पहले सभी पोलिंग पार्टियों को कड़ी हिदायतें व उन्हें आवश्यक चुुनाव संबंधी पूरी सामग्री व ईवीएम सौंपकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया। कंट्रोल रूम परिसर में चुनावी ड्य़ूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से नियमानुसार चुनाव कराने के लिए पाठ पढ़ाया। चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी तहसीलदार मातूराम, बीडीपीओ रामफल सहित अन्य अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में फाइनल रिहर्सल के बाद सभी को चुनाव सामग्री का वितरण करवाया। सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों का रुख कर गई। सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया ईमानदारी और निष्ठा से पूरी करवाने के निर्देश दिए गए। -119 बूथों पर चुनाव शहर के 31 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए 119 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरा पुलिस अमला भी रहेगा। यही नहीं निगरानी रखने के लिए 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तो इतने ही ड्यूटी सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इसके अलावा दो-दो अतिरिक्त की तैनाती भी की गई है। वार्ड की चौधर के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार देर शाम तक हो जाएगा।
पहले होगी मॉक पोल
मतदान शुरू होने से करीबन आध घंटा पहले एजेंटों की मौजूदगी में चुनाव को लेकर मॉक पोल होगी। इसके बाद ईवीएम को सीआरसी करना होगा। क्लियर करें सील करने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू होगा। मतदान केंद्र में उन्हीं वोटरों को जाने दिया जाएगा जिनके पास पहचान पत्र से संबंधित दस्तावेज होंगे। चुनाव के अंदर मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन

कड़ा रहेगा पुलिस पहरा
चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी भी काफी रहेगी। किसी भी पोलिंग स्टेशन पर कोई हस्तक्षेप, हंगामा न हो इसको ध्यान रखते पुलिस पार्टियां हथियारों से लैस रहेगी। पुलिस के उच्च अधिकारी पल-पल चुनाव को लेकर वार्डों की स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। जो वार्ड संवेदनशील व अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं वहां पर पहरा सामान्य वार्डों से काफी अधिक रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें