फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा प्रशासन, पेयजल सप्लाई की पाईपों को जांच

Tue, 17 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : bureau
विज्ञापन
आखिरकार अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के  बाद जनस्वास्थ्य विभाग जाग गया। विभागीय अधिकारियों ने सोमवार को गंदे पानी को लेकर आ रही शिकायतों के निपटने के लिए गलियों में बिछाई गई पानी की लाईनों का जायजा लिया। खामी मिलने पर जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश जारी किए। जिन घरों की पाईप लाइन गंदे पानी की नाली के साथ गुजर रही थी, विभाग ने उन्हें नाली से ऊपर उठाने के लिए नोटिस भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि वार्ड नंबर 4 के थेसियान मोहल्ले के वासियों ने पानी को दिखाते हुए रोष जताया था, जिसमें पानी को देखकर यह लग रहा था कि यह पानी है कि कोल्ड्र ड्रिंक। लोगों ने बताया कि इस पानी को किसी भी काम के प्रयोग में नहीं लिया जा सकता। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस संबध में जन स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत भी की गई। जिसके कारण विभाग द्वारा समस्या के समाधान का जल्द ही आश्वासन भी दिया था। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को हमने क्षेत्र का दौरा कर सप्लाई के पाईपों की चेकिंग की। टीम ने बताया कि कुछ घरों की पाईप लाईन गंदे पानी की नालियों के साथ से होकर गुजर रही है। जिसके कारण उनमें कुछ लीकेज की वजह से पूरी सप्लाई के पानी में गंदगी मिल जाती है और सभी घरों को इसका खमियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


पानी की लाईनों को ठीक करवाने के लिए थमाए नोटिस
टीम ने पाया कि गंदे पानी की मुख्य वजह गंदी नाली के पानी का उसमें मिल जाना है। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेन गली क ी सप्लाई की लाईन से घरों में पानी पहुंचाने के लिए जिन पाईपों का प्रयोग किया गया है वो घरों से निकलने वाली गंदे पानी की नालियों के साथ से होकर गुजर रही हैं। उनमें से कुछ में लीकेज भी हैं। जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सप्लाई की लाईनों में चला जाता है। विभाग ने ऐसी स्थिति वाली सभी पाईपों को गंदे पानी की लाईनों से ऊपर उठाने के निर्देश जारी करते हुए नोटिस जारी किए।

वर्जन..............
गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को प्रमुखता से हल करने की कोशिश की जा रही है। लीकेज की वजह से जिन घरों का गंदा पानी सप्लाई की लाईनों में जा रहा था। उन्हें गंदे पानी की नालियों से सप्लाई की पाईप को ऊपर उठाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी। अगर कोई नोटिस की कार्यवाही को गंभीरता से नहीं लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन वशिष्ठ, एक्सईएन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें