फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने हमेशा बाबा साहेब का पूतला फूंकने का काम किया है भुक्कल

Fri, 15 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक व पूर्व सरकार में शिक्षा मंत्री रही गीता भुक्कल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125 वी जंयती पर पुष्प अर्पित किए।उन्होने कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता थे। देश को शिक्षित करने में उनका सबसे ज्यादा योगदान था वे केवल न सविधान निर्माता थे बल्कि अपने आप में चलती फिरती युनिर्वसीटी थे।
विज्ञापन




उन्होने कहा कि बाबा साहेब के नाम पर आज भी बीजेपी के लोग वोट की राजनीति कर रहे है। उन्हे वेट की राजनीति छोडकर दिल से बाबा साहेब का सम्मान करना चाहिए। गीता भुक्कल ने शहर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब के चरणो में पूष्प अर्पित किए। उसके बाद पत्रकारो के सवालो का जवाब देते हुए कहा कि आज कांग्रेस ने बाबा साहेब की जंयती बड़ी धूमधाम से मनाई है। कांग्रेस ने हमेशा से बाबा साहेब का स मान किया। कांग्रेस की पहली सरकार में बाबा साहेब कानून मंत्री थे। उन्होने कहा कि बाबा साहेब ने नारा दिया था कि शिक्षित रहो शिक्षित बनो तो उसी को देखते हुए कांग्रेस ने शिक्षा का अधिकार कानून लागू किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने मणिपुर में शहीद हुए झज्जर के सुरेहती गांव निवासी मेजर अमित देशवाल की बहादुरी पर कहा कि हमे उन पर गर्व है। ऐसे सपूत को पूरा देश नमन कर रहा है। ऐसे सपूत को पूरी कांग्रेस पार्टी नमन करती है।

सविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 125 वीं जयंती वार्ड नंबर 15 डिफेंस कॉलोनी झज्जर में बनाई गई ! इस मौके पर स्कूली बच्चों की एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कॉलोनी के सभी बच्चों ने सुलेख सुलेख लेखन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया और डॉक्टर बी आर अंबेडकर ज्योतिबा फुले व महात्मा बुद्ध की फोटो पुष्पांजलि करके वह मोमबत्ती जलाकर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए !
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस कमेटी संगठन सचिव  ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा बाबा साहेब ने एक  अद्भुत परिवार में जन्म लिया लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने भारत का संविधान लिखा क्योंकि वह बहुत ही प्रतिभावान , सुशिक्षित व्यक्ति थे जो व्यक्ति पढ़ा लिखा होता है, समाज में उसका मान सम्मान सदैव होता है। उन्होंने यह भी कहा जो व्यक्ति विद्या रूपी शेरनी का दूध पीता है वह अपने अधिकारों के लिए लड़ता हैं। कहने का तात्पर्य गए हैं जो व्यक्ति पढ़ा लिखा होता है वह जागरूक है और अपने अधिकारों के प्रति सचेत भी रहता है इस मौके पर कॉलोनी के सभी महिलाएं ,बच्चे नौजवान और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया मुख्य रुप से रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें