फोटो-57: बहादुरगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में मैच खेलते बॉक्सर। स्रोत संघ
बहादुरगढ़। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से शहर के बीएसएम स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सोनीपत की टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि झज्जर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
वहीं लड़कियों के वर्ग में करनाल की टीम विजेता बनी और सोनीपत को रनरअप से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गोविंद बॉक्सर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में एसीपी दिनेश बॉक्सर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, लक्खू पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
लड़कों के 30 से 35 किलो वर्ग में निर्भय अत्री, 33 से 35 किलो वर्ग में प्रणव, 35 से 37 किलो वर्ग में वंश, 37 से 40 किलो वर्ग में आरव, 40 से 43 किलो वर्ग में केशन, 43 से 46 किलो वर्ग में अंश मान, 46 से 49 किलो वर्ग में प्रशांत, 49 से 52 किलो वर्ग में चेतन, 52 से 55 किलो वर्ग में निखिल, 55 से 58 किलो वर्ग में समर्थ , 58 से 61 किलो वर्ग में आर्यन, 61 से 64 किलो वर्ग में देव, 64 से 67 किलो वर्ग में तेजवीर सिंह, 67 से 70 किलो वर्ग में रुद्रा और 70 से ज्यादा किलो वर्ग में सुशांत विजयी रहे।