फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एआईयूटीयूसी आज मनाएगी काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया यूनाईटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) के जिला सचिव सतीश कुमार व मजदूर कल्याण मंच के लोकल कमेटी सचिव लालजी ने बताया कि एआईयूटीयूसी व मजदूर कल्याण मंच के कार्यकर्ता और समर्थक पहली अप्रैल को काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाएंगे क्योंकि मोदी सरकार एक अप्रैल से मजदूर विरोधी, कर्मचारी विरोधी चार लेबर कोड लागू करने जा रही है। इसके बाद यूनियन बनाने, हड़ताल करने का अधिकार को इतना जटिल बना दिया जाएगा कि यूनियन बनाना और हड़ताल करना असंभव हो जाएगा। वे चाहें 10 घंटे, 12 घंटे या 14 घंटे, जब तक चाहें तब तक मजदूरों से काम करवाएं यानी मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाने का रास्ता सरकार लागू करने जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें